ईवीएम-वीवीपैट की जांच पर अफसरों का प्रशिक्षण ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी होगी पारदर्शी
राजनीतिक दलों को हर चरण की दीजाएगी जानकारी 42 जिलों के अफसरों का प्रशिक्षण पूरा 14 सितंबर को लखनऊ में 33 जिलों की बारी
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज ईवीएम-वीवीपैट की जांच पर अफसरों को प्रशिक्षण
गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी में 42 जिलों के अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण
लखनऊ उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) प्रक्रिया को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के लिए जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एफएलसी के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की जानकारी देकर उन्हें पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया कराई जानी है। इसमें पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिला स्तर पर होने वाली प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए प्रत्येक चरण की जानकारी दी जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया उनके संज्ञान में रहे।एफएलसी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजरों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।
प्रशिक्षण में अधिकारियों को मशीनों की जांच से जुड़ी तकनीकी बारीकियों के साथ ही प्रशासनिक प्रक्रियाओं और निर्धारित मानकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार गौतमबुद्ध नगर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में 21 जिलों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जबकि वाराणसी में आयोजित कार्यशाला में भी 21 जिलों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रकार अब तक कुल 42 जिलों के संबंधित अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।लखनऊ में 14 सितंबर को प्रशिक्षणएफएलसी से संबंधित शेष 33 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एफएलसी सुपरवाइजरों के लिए 14 सितंबर को राम मनोहर लोहिया प्रशिक्षण एवं प्रबंध अकादमी, लखनऊ में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी संबंधित जिलों में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार आगे बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली जाएगी।




