करगहर रोहतास/Etv News 24
सासाराम चौसा पथ पर सोमवार की देर शाम स्थानीय थाना पुल के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 33 गायों के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है । इसकी जानकारी एसडीपीओ कुमार वैभव ने देते हुए बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच की कार्रवाई शुरू की । इस दौरान तेज गति से गुजर रहे एक नागालैंड नम्बर के ट्रक को रोका गया । तस्करों ने ट्रक के ऊपरी हिस्सें को त्रिपाल से पैक कर दिया था ताकि मवेशियों के लोड होने की भनक न मिल सके । त्रिपाल हटाकर जांच की गई तो पुलिस बल के रोंगटे खड़े हो गए । बेजुबान गायों को जिस अमानवीय तरीके से मुंह व पैर मजबूती के साथ बांधकर एक के ऊपर ठूंस कर बांधा गया था देखकर सभी दंग रह गए । उन्हें सांस लेने में भी काफी कठिनाई हो रही थी । उन्होंने बताया कि चौसा व यूपी के पशु मेला से 33 गायों की खरीदारी कर तस्करी के लिए बांग्लादेश ले जा रहे दो तस्करों क्रमशः गया जिला के बाराचट्टी थाना अंतर्गत बजरकर निवासी शाहबाज असरफ पिता मोहम्मद सुहैल तथा नौशाद खान पिता फरीद अख्तर ग्राम बाजूकला थाना मोहनपुर जिला गया का निवासी हैं को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर ली गई ।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि काले रंग के बोलोरो में सवार लाइनों ने रास्ता साफ होने का संकेत उन्हें दिया तो वे करगहर थाना से गुजर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीछा कर पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें बक्सर जिला के चौसा थाना अंतर्गत नरबत पुर निवासी कुख्यात अपराधी अरुण कुमार यादव , एमडी मुस्तफा चौसा , विजय कुमार चौधरी नरबतपुर बक्सर, अरशद अहमद चौसा, मुरादाबाद सासाराम निवासी मिनहाद कुरैशी शामिल है। बताया कि 48 घंटे में उन्हें वेस्ट बंगाल के मुर्शिदाबाद बॉर्डर से पहले जलांगीं गांव तक गायों को पहुंचाना रहता है । जहां से बांग्ला देश की दूरी 5 किलोमीटर है । वहां से अन्य लोग गायों को जलांगीं गांव के समीप स्थित नदी पार कर बांग्लादेश ले जाते हैं । उन्होंने बताया कि गायों की नस्ल, ऊंचाई और वजन के आधार पर कीमत तय होती है । यूपी नस्ल की गायें अधिक कीमत में बिकती है । मेला से 25 से 30 हजार रुपए में खरीदी गई गायें सीमा पर एक लाख दस हजार रुपए में बेंची जाती है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने दो ट्रकों को रोका था लेकिन दूसरा भागने में सफल हो गया ।एसडीपीओ ने बताया कि मात्र एक ट्रक को पकड़ा गया है । जिसमें बरामद 33 गायों को औरंगाबाद स्थित गौशाला में रखा गया है तथा सात तस्करों की गिरफ्तारी हुई है । ट्रक व बोलोरो को जब्त कर लिया गया है। तस्करी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।



