मोकामा/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह पर कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने जमकर फायरिंग की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। इस घटना के बाद बाढ़ डीएसपी कैंप कर रहे हैं।इसके साथ ही नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद सोनू-मोनू गैंग के सभी सदस्य मौके से फरार है।
अनंत सिंह और सोनू मोनू शुरुआती दौर से ही एक दुसरे के विरोधी रहे हैं। इसकी वजह इनकी जान पहचान अनंत सिंह के विरोधी गुट से होना बताया जाता है। हालांकि,अनंत सिंह के जेल से रिहा होने के बाद सोनू-मोनू और पूर्व विधायक के रिश्ते में सुधार हुए थे। लेकिन बुधवार को एक बार फिर वर्चस्व को लेकर वारदात हुई है।इस गैंगवार वारदात को लेकर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर छापामारी कर रही है।



