प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने थाना क्षेत्र के नीमा चकहैदर के दो बंद घर सुनील चौधरी, नवीन चौधरी घरों में 21 में की रात घर के दरवाजे का ताला काट कर चोरी की थी। क्षेत्र में बागमती नदी के उस पार , नामापुर दरियापार गांव के बरिये अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी के घर चोरी 24 में को अज्ञात चोरों ने चोरी की थी।चकमेहसी गांव में एक घर में चोरी के मामले पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। जिसमें चोरों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र मोतिहारी के क्रमशः मघुबनी घाट थाना मुफस्सिल वार्ड 12 मोतिहारी के बजरंग साह के पुत्र सोनू कुमार वहीं दूसरे चोर उसी गांव के अमेरिका साह के पुत्र अशोक साह ,चकमेहसी भूसकौल वार्ड एक अनील साह के पुत्र शंभू साह व उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी वार्ड 8 गांव के स्वर्गीय हरे किशुन शाह के पुत्र धर्मेंद्र साह ऊर्फ धर्मा , क्षेत्र के चोरी कांडों के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने पूछताछ के दौरान अपनी चोरी की संलिपिटता स्वीकार की है।जेल भेजा जा रहा है।



