प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र जूट उत्पादन रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर के वर्तमान प्रबंधक गणेश बोराल पर आरोप लगाते हुए मान्यता प्राप्त मजदूर यूनियन के महामंत्री अमरनाथ सिंह ने शिकायत जताते हुए कहा है कि प्रबंधक द्वारा मजदूरों पर झूठा मुकदमा में फसाने का आरोप गलत है मजदूरों का पीएफ का पैसा लगभग 10 करोड़ बकाया है मजदूरों को काम पर से हटाने से उसकी रोजी-रोटी बंद हो गई है। जो मजदूर 20 ,22 वर्षों से कार्यरत है मिल में कार्यरत श्रमिकों को बिना वजह काम से वंचित कर दिया जाना, उन्हें अपराधी कहना सरासर गलत है। मिल क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र में शांति भंग करना मजदूरों का पलायन आदि आरोप लगाया है इन्हीं सब मांगों को लेकर यूनियन ने जिला पदाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा है कि अभिलंब इस पर रोक लगाई जाए झूठे मुकदमे में फंसाए गए मजदूरों को काम दिलवाने की दिशा में कार्रवाई की जाए। श्रमिकों के ग्रेच्युटी पीएफ का बकाया दिलवाने की गुहार लगाई है प्रतिलिपि श्रम अधीक्षक सहित अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा गया है।



