शिवहर/Etv News 24/Desk
शिवहर के माली पोखरभिण्डा पंचायत के गड़हिया वार्ड नंबर 12 में अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर राख। घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही किसी तरह से घरों के लोग बाहर भागे और अपनी जान बचाई। लोगों की जान तो बच गई लेकिन जो मवेशी खूंटे से बंधे थे उनकी झुलसकर मौत हो गई।अगलगी में दो भैंस और दो गाय की मौत हुई है जबकि तीन घरों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।



