करगहर रोहतास /Etv News 24
नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुरा गांव के बधार में बुधवार की शाम खेतों से मिट्टी ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई । इसकी जानकारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने देते हुए बताया कि नोखा थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा निवासी चुनमुन बिंद का 10 वर्षीय पुत्र छोटू बिंद गांव के बधार में मिट्टी ढुलाई का कार्य कर रहे ट्रैक्टर ट्राली के पीछे गांव के अन्य बच्चों के साथ दौड़कर चढ़ रहा था । ट्रैक्टर का रफ्तार तेज होने के कारण वह नीचे गिर गया । जिससे उसकी मौत हो गई । घटनास्थल के समीप नोखा और करगहर थाना क्षेत्र की सीमाएं मिलती है । घटना नोखा थाना में हुई जहां एक बड़ा गड्ढा मौजूद था । इस वजह से परिजनों ने किशोर का शव सुरक्षित स्थल पर रख दिया । जो करगहर थाना क्षेत्र में है । शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।



