प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की उपस्थिति में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला से प्राप्त रोस्टर के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ के अनु श्रवण में प्रशिक्षण के उपरांत मूल्यांकन संबंधी परीक्षा ऑनलाइन उनके मोबाइल पर ली गई। आगे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थियों का जवाब ऑनलाइन ही 30 मिनट के अंदर देना था, जो उपस्थित बीएलओ ने दिया। इससे विषय की स्पष्ट जानकारी होने पर कार्य करने में कर्मियों को सहूलियत होगी। मौके पर उपस्थित बीएलओ में शबनम कुमारी लक्ष्मी भारतेंदु कुमार उमेश राम रेखा कुमारी मनोज कुमार विनोद कुमार दिलीप बैठा आदि ऑनलाइन परीक्षा में सम्मिलित हुए। कर्ज में सक्रिय सहयोग करने वाले निर्वाचन कार्ड में सहयोगी बृजराज सिंह आत्माराम एवं प्रखंड के अन्य सहयोगी कर्मी मौजूद थे।



