प्रियांशु कुमार /समस्तीपुर/बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव के बुड्ढी गंडक नदी वाटर वेज बांध के टूटे हुए स्थान पर रविवार की दोपहर एक ई-रिक्शा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घर की पहचान गोपालपुर गांव के नथुनी साहनी के पुत्र 50 वर्षीय भोला सहनी के रूप में की गई जिसे स्थानीय थाने के पुलिस 112 टीम के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कुमोद रंजन ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।



