प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पांच वें वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन Reduction योजना अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के 5 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम जिला सभागार, समाहरणालय, समस्तीपुर में जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा समस्तीपुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण तथा उपस्थित लोगों को जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कराया गया।सभी पदाधिकारियों ने क्रमवार नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से सामाजिक उत्थान प्रभावित होता है की जानाकारी दिये तथा नशे के विरुद्ध युवाओं को जागरूक किया गया। उक्त अवसर पर अपर समाहर्त्ता (रा०), समस्तीपुर, नजारत उप समाहर्त्ता, समस्तीपुर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर एवं सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशिक्तिकरण कोषांग, समस्तीपुर आदि उपस्थित हुऐ।उक्त अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालय/महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं को सामूहिक शपथ कार्यक्रम एवं जिले के विभिन्न आँगनवाड़ी केन्द्रो पर तथा जीविका द्वारा विभिन्न जगहों पर युवाओं को नशा मुक्त अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।



