समस्तीपुर बिहार न्यूज डेस्क Etv News 24
समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड, नक्कू स्थान के पास साईं इंटरप्राइजेज स्थित एम्पीयर के शोरूम में लोन सह एक्सचेंज मेला प्रारंभ हुआ l इसका शुभारम्भ जिला बीस सूत्री सदस्या शकुंतला वर्मा ने फीता काट कर तथा ग्राहक ज्योतिष महतो को जीरो डाउन पेमेंट के तहत लोन पर मैग्नस EX इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदान कर किया l साईं इंटरप्राइजेज, समस्तीपुर के प्रबंधक हरेंद्र कुमार ने प्रेस को बतलाया कि हमारे यहां लोन सह एक्सचेंज ऑफर प्रारंभ किया गया है जिसकी सुविधा ग्राहकों के लिए 30 जनवरी 2025 तक अथवा स्टॉक रहने तक रहेगा l यह सुविधा जीरो डाउन पेमेंट पर भी उपलब्ध है l उन्होंने कहा कि एक्सचेंज के तहत पुराने गाड़ी को सात हजार रूपये तक लिया जाता है तथा पुराने ग्राहकों के द्वारा एक्सचेंज सह लोन मेला में नई गाड़ी लेने अथवा किसी अन्य को दिलाने पर तीन हजार रूपये की छूट भी मिलती है l मौके पर जिला बीस सूत्री सदस्या शकुंतला वर्मा, समाजसेवी ज्योतिष महतो, प्रबंधक राय सोनी सिंह, विकास कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे l



