प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर:समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर चलाया अभियान। जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक का लक्ष्य निर्धारित करते हुए टीम का गठन किया है।जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई।कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर हैदर ने बताया, कि महिला डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी की मदतसे से एक टीम गठित किया गया।डॉक्टर सविता मिश्रा, प्रियंका शरार्फ, डॉ सौरभ कुमार डॉक्टर अभिषेक , डाक्टर रुबी रानी के सहयोग से अभियान कार्यक्रम चला। पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को सभी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को डाक्टरों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया, कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को जांच के बाद सभी कमियों को दूर कर सुरक्षित प्रसव के जच्चा बच्चा के संपूर्ण विकास निर्धारित किया जा सके।बेहतर पोषण आहार संबंधित गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले ही संभावित खून की कमी से किस तरह से बचाता है।इसीलिए सभी गर्भवती महिलाओं को जांच के बाद पोषण आहार के बारे में जानकारी दी जा रही है जांच के दौरान होने वाले जटिलता में काफी कमी आती है। उन्होंने बताया कि अभियान के मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।अत्यधिक रक्त स्तूप इस के लिए विशेष रूप से गर्मी के दिनों में गर्भवती महिला की सावधानी रखनी चाहिए।इस के लेकर कल्याणपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए हुए महिलाओं को जलपान पेयजल उपलब्ध कराया गया।



