प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के नलजल अनुरक्षक की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उपस्थित अनुरक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विगत 21 अप्रैल को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि सभी अनुरक्षकों के खाते में पैसा सीधे जाएगा जो आज तक नहीं हुआ। इस पर सब उन्हें आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अनुरक्षकों का पैसा अनुरक्षक के खाते में सीधा जाए 20 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर आगामी 2 अक्टूबर को प्रखंड क्षेत्र के सभी अनुरक्षक हड़ताल पर रहेंगे नल जल का पानी बंद रहेगा जिसकी पूरी जवाब देगी विभागीय पदाधिकारी पर होगी। बैठक में निगरानी समिति के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार नागमणि बिल्कुल दास आदित्य भूषण सुमन कुमार दीपक ठाकुर अंजू देवी राकेश कुमार लव अरुण कुमार उप मुखिया शिवकुमार राय सहित दर्जनों अनुरक्षक मौजूद थे।



