घंटाघर से प्रमुख विसर्जन मार्गों तक किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
दुर्गा पूजा महोत्सव और त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शुक्रवार देर रात कोतवाली नगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करने के साथ घंटाघर और शहर के प्रमुख विसर्जन मार्गों पर सुरक्षा इंतजाम परखे।
गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा और विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है।




