तिलौथू (रोहतास) Etv News 24
सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए इज्तिमाई निकाह कमेटी तिलौथू सरैया के तत्वावधान में 9 मई को तिलौथू सरैया स्थित भोज मियां मैदान (डॉ. कादरी लॉज के सामने) पहले निःशुल्क इज्तिमाई निकाह का भव्य आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में कमेटी के अध्यक्ष इलियास अंसारी, संस्थापक अमानत हुसैन, सचिव नितिश कुमार एवं संचालक जॉन अहमद ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में 6 जरूरतमंद बच्चियों का निकाह संपन्न कराया जाएगा। यह पहल जरूरत मंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत और सामाजिक सहयोग का सशक्त उदाहरण बनेगी।आयोजन को सफल बनाने में स्वामी कृष्णमोहन दस जी ,बशीर अहमद,आमिर इकबाल , गोल्डन ,वकील अंसारी ,बबलू खान,रिजवान ,संतोष शुक्ला,हरि मोहन, डॉ अबुल हसन डॉ ए के अंसारी ,जावेद, संतराज (धीरज),सुखदेव कु वर्मा,डॉ आकाश पासवान,सुदर्शन सिंह, डॉ लक्ष्मण देवा,अजीज अख्तर , दानिश ,अजय कुमार, मुकेश कुमार और वसीम अंसारी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बनेगा, क्योंकि इसमें मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदाय के लोगों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। निकाह समारोह में शामिल होने वाले सभी अतिथियों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई है।कमेटी ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस नेक पहल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और समाज में एक सकारात्मक संदेश दें।



