प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देश पर भाजपा उत्तरी जिला उपाध्यक्ष के पद पर कल्याणपुर प्रखंड के ध्रुवगामा निवास मुकेश सिंह को मनोनीत किया गया है वहीं दूसरी ओर रतनपुर डरौरी गांव के संगम कुमार को जिला मंत्री मनोनीत किया गया है। जिला भाजपा उत्तरी अध्यक्ष नीलम सहनी ने दोनों को मनोनीत किया है। इन दोनों के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। हर्ष जताने वालों में कृष्ण गोपाल शर्मा मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर अभिजीत कुमार अरुण सहनी ओमप्रकाश कुशवाहा पूर्व मुखिया विजय शर्मा दरभंगा जिला प्रभारी भाजपा उमेश चंद्र प्रसाद कुशवाहा अनिल कुमार सिंह दिव्यांग विकास कुमार आदि शामिल है।



