समेत कई जिलों में शैक्षणिक अवकाश
30 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, शासन ने जारी किए निर्देश
उत्तर प्रदेश / etv news 24 ब्यूरो / एजेंसी लखनऊ
उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के जनपद सुल्तानपुर मे प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की लिखित परीक्षा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर समेत कई जिलों में 30 अक्टूबर, शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) प्रताप सिंह बघेल ने संबंधित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
शासन के निर्देश के अनुसार, PET-2026 की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए संबंधित जनपदों में 30 अक्टूबर को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
सुल्तानपुर सहित कई जिलों में लागू होगा आदेश
जारी पत्र में सुल्तानपुर के साथ आगरा, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, बाराबंकी, रायबरेली, जौनपुर, आजमगढ़, गोंडा, अमेठी समेत अन्य जिलों का उल्लेख है। संबंधित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि शासनादेश के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई कराई जाए।
परीक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लिया गया निर्णय
शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि PET-2026 की लिखित परीक्षा से संबंधित जनपदों में 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश रहेगा। यह निर्णय परीक्षा के आयोजन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।




