शादी से इनकार करने पर वारदात को अंजाम देने का आरोप
परिवार को भी दी जान से मारने की धमकी लम्भुआ पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उत्तर प्रदेश / etv news 24 ब्यूरो / एजेंसी लखनऊ
उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के जनपद सुलतानपुर के कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर 20 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित दुष्कर्म और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है।
पीड़िता के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव का निवासी राकेश निषाद उनकी बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि युवती के शादी से इनकार करने पर आरोपित ने 27 अक्टूबर 2026 की रात करीब डेढ़ बजे घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती की। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत में पीड़ित परिवार ने अनुसूचित जाति का होने का उल्लेख करते हुए न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की। लंभुआ पुलिस के अनुसार, आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की विधिक कार्रवाई जारी है।




