करगहर रोहतास /Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
स्थानीय बाजार में स्थित आभूषण की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचा चोर ने 15 ग्राम सोने की चोरी कर फरार हो गया । यह घटना मंगलवार की दोपहर उस समय घटी जब दुकान में ग्राहकों की भीड़ लगी थी । इस संबंध में आभूषण विक्रेता ने अज्ञात चोर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाजार में स्थित चंदन सेठ की दुकान में ग्राहक अपनी मनपसंद आभूषणों की खरीदारी कर रहे थे । उनके बीच मौजूद एक ग्राहक ने सेल्समैन से विभिन्न तरह के आभूषणों को मंगा कर पसंद कर रहा था । अंततः उसने आभूषण पसंद नहीं होने की बात कह कर दुकान से बाहर निकल गया । कुछ देर बाद उसके द्वारा मांगे गए आभूषणों का जब वजन किया गया तो उसमें 15 ग्राम सोना कम निकाला । जब सीसीटीवी कैमरे की जांच गई तो यह स्पष्ट दिखाई दिया कि उक्त अज्ञात चोर द्वारा आभूषण देखने के बहाने उंगलियों से दबाकर कुछ आभूषणों को अपनी जेब में रख लिया है। एफआईआर में दर्ज चोरी किए गए आभूषण की कीमत दो लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है ।प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी जांच के पश्चात् उक्त अज्ञात चोर की पहचान में पुलिस जुटी है ।




