संझौली/रोहतास/ Etv News 24
अंचल कार्यालय से जुड़े एक मामले में किसान अर्जुन सिंह ने एक कर्मचारी पर काम कराने के बदले 3500 रुपये नजराना मांगने का आरोप लगाया है। किसान का आरोप है कि कार्यालय में संबंधित कार्य को लेकर कर्मचारी द्वारा उनसे रुपये की मांग की गई। अंचलाधिकारी किशोर पासवान ने कहा कि यह ऑनलाइन फ्रॉड का मामला भी हो सकता है। उन्होंने किसान को सलाह दी कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी हुई है तो मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए जल्द प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए।फिलहाल किसान द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।




