उन्होनें स्वर्ण कारोबारियों की समस्याओं को ना सिर्फ एक एक कर सुना बल्कि यथासंभव उसे दूर करने का भी किया वादा
पटना/बिहार/ Etv News 24/ प्रधान संपादक एस आलम
बिहार में स्वर्ण कारोबारियों के साथ आज DGP विनय कुमार ने एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक के दौरान DGP ने स्वर्ण कारोबारियों की समस्याओ को ना सिर्फ एक एक कर सुना बल्कि उसे दूर करने का वादा भी सोना कारोबारियों से किया. वहीं इस बैठक के दौरान सोना कारोबारियों ने DGP को बताया कि एक तो हम लोग अपराधियों के शिकार हो जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ आपके थाने की पुलिस भी केस के अनुसंधान के नाम पर हम लोगो को ही परेशान करती है. स्वर्ण कारोबारियों से बातचीत के दौरान DGP ने ADG लॉ एंड ऑर्डर के एस अनुपम को यह निर्देश भी दिया कि सभी जिले के SP को यह निर्देश जारी कीजिए की हर तीन महीने पर जिले के एसपी इन स्वर्ण कारोबारियों से मिले और इनकी समस्याओं का निदान किया करें. बातचीत के दौरान DGP ने स्वर्ण कारोबारियों को भी अपने अपने दुकान में CCTV जरूर लगाने की अपील की है. DGP ने स्वर्ण कारोबारियों से कहा है कि संभव हो तो अलार्म वाले CCTV लगाएं.




