प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र मूसेपुर गांव के राजस्व कर्मचारी नियाज अहमद द्वारा राजस्व महा अभियान में लापरवाही करने व बिचौलियों से काम कराने का मामला प्रकाश में आया है। समस्तीपुर :कल्याणपुर प्रखंड के समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड 8 के वार्ड पार्षद जानकी देवी ने जिलाधिकारी, राजस्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री को आवेदन देकर कही है कि सरकार द्वारा लगाया गया राजस्व विशेष अभियान में हमारे राजस्व कर्मचारी नियाज अहमद ने भू स्वामी को सुधार फॉर्म नहीं देकर बिचौलियों को दे दिया है, जो बिचौलियों लोग पैसा लेकर फॉर्म दे रहा है, जबकि उनका स्वयं जाकर घर-घर देना था, वहीं इन्होंने आगे लिखी है कि ये कर्मचारी बिना घूस लिए कोई कार्य नहीं करता है, चाहे दाखिल खारिज हो या भूमि से संबंधित कोई भी कार्य में मोटी रकम वसूल करता है, इतना ही नहीं 1 वर्ष पूर्व कैंप लगाया गया था जिस कैंप में सभी भू स्वामी से भूमि को ऑनलाइन चढ़ाने हेतु आवेदन व कागजात लिया गया था, जो किसानों को अभी तक ऑनलाइन नहीं किया गया, कुछ किसान को किया भी गया तो पैसा लिया गया, वार्ड पार्षद जानकी देवी ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि इस कर्मचारी की कार्यकाल की जांच अपने स्तर से कराई जाए, साथ ही भारत माता दुर्गा हनुमान मंदिर परिसर जो वार्ड आठ मूसेपुर में अवस्थित है उसे परिसर में कैंप लगाने का आदेश दिया जाए क्योंकि यह परिसर में सीसी कैमरा लगा हुआ है, जिस कैमरा के देखरेख में लोगों का काम करें और बिचौलियों का पर्दा फास हो सके।



