प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार / Etv News 24
समस्तीपुर जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में गणतंत्र दिवस हर्ष व उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया। चकमेहसी थाना परिसर में आयोजित किया गया, जहां परेड की सलामी ली। वर्षों से गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व झांकिया निकाली गई। इस बार विभिन्न विभागों द्वारा झांकिया निकाली गई। उसके अलावे संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दरअसल गणतंत्र दिवस पर रविवार की सुबह 09:30 बजे थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना अध्यक्ष ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।चकमेहसी थाना परिसर में पुलिस व बीएमपी के जवानों ने परेड कर सलामी दी।गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए चकमेहसी थाना अध्यक्ष ने संचालित उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर किए जाने वाले कार्यों के बारे विस्तार से बताया। मौके पर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, एसआई शंभू कुमार सिंह, एसआई रामनाथ राय, एसआई राम नारायण महतो, एसआई रमुना देवी , प्रभुनाथ राम,मनीषा कुमारी ,शेखर सुमन ,नौशाद अंसारी ,संजीव कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, संजय कुमार सिंह, एवं ग्रामीण व बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।



