सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश/संवाददाता वागीश कुमार/Etv News 24
जनपद सुल्तानपुर मे कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर तथा हल्द्वानी में कथित जातिवादी कृत्य के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध मार्च में शामिल हुए।विरोध मार्च लालडिग्गी चौराहे से सुपर मार्केट और डाकखाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पहुंचा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की। इसके बाद विरोध मार्च विकास भवन के सामने राजीव गांधी तिकोनिया पार्क से होकर सैनिक कार्यालय से पन्त स्टेडियम के सामने से जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि हल्द्वानी की एक रैली में भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर किए गए जातिवादी कृत्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। कांग्रेस किसी भी जातिवादी एवं संविधान विरोधी कृत्य को स्वीकार नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई में मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी रणजीत सिंह सलूजा कमर खान, वरिष्ठ नेता दिनेश मिश्र,सुरेश चंद्र मिश्र, सुब्रत सिंह सनी ममनून आलम, गुड्डू जायसवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा, उपाध्यक्ष मानस तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन शुक्ला, राहुल मिश्रा, महेश मिश्रा, सोहेल इमरान अहमद श्याम लगन, मोहम्मद खालिद, सब्बू भाई, जाकिर, विजयपाल, शीतला साहू आदि लोग शामिल रहे।




