प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मधुरापुर पंचायत वार्ड 4 स्थित माधोपुर भूआल में एक व्यक्ति की संदेहात्मक मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान गांव के स्वर्गीय जलधर सहनी के 42 वर्षीय पुत्र मदन सहनी के रूप में की गई। सूचना पर पहुंचे एस आई राहुल वत्स जब तक पहुंचे तब तक शब को लोगों ने जला चुका थे। पुलिस ने ग्रामीणों से बयान लिया ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बराबर बीमार रहता था। कुछ लोगों का कहना था कि घर में बिछावन पर मरा पड़ा हुआ था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक गांव के राजकुमार महतो को अपनी जमीन रजिस्ट्री किए थे । इसको लेकर भी परिवार से तनाव चलता था ।थाने से पुलिस पदाधिकारी जांच करने गए थे। अग्रसर कार्रवाई जारी है।



