सासाराम रोहतास/Etv News 24
बिहार कैबिनेट की बैठक में 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की सूची से सासाराम का नाम बाहर रहने पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। सासाराम विधानसभा से प्रत्याशी रहे सत्येंद्र साह ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए स्थानीय विधायक को निष्क्रिय बताया। उन्होंने कहा कि पांच महीने में विकास के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई, जबकि परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। साह ने आरोप लगाया है कि विधायक ने सासाराम को अपना पारिवारिक पेंशन स्कीम बना लिया है। पति राज्यसभा सांसद हैं, बेटे निवर्तमान मंत्री हैं, इसका कोई लाभ सासाराम और यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है। भविष्य में पूरा परिवार सरकारी पेंशन उठाए, सिर्फ इसका प्रबंध हुआ है।



