प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत से गुजरने वाली ग्रामीण मुख्य सड़क के मोहम्मद तनवीर के घर के समीप सामने से आ रही एक टेंपो ने गांव के ही एक महिला को चपेट में लिया जिससे वह गंभीर जख्मी होकर सड़क पर गिरी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी संजीव महतो की लगभग 30 वर्षीय पत्नी मीना कुमारी के रूप में की गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन महिला केशोपट्टी की ओर सवेरे घूमने जाती थी। घर लौट के क्रम में सड़क हादसा का शिकार हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के पदाधिकारी पुलिस बल ने शब को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि ठोकर मारने वाली टेंपो को जप्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शब को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक महिला के साथ तीन अन्य महिलाएं भी थी। प्रथम दृष्टया में महिलाएं अपने साइड में खड़ी थी अचानक सामने से आ रही टेंपो ने एक महिला को चपेट में ले लिया जिससे वह सड़क पर गिरी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल। पुलिस ने अग्रतर करवाई सरकारवाई जारी।



