करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत मठियां गांव में मंगलवार की शाम विवादित भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए । तू- तू मैं- मैं के बाद हाथापाई और लाठियां चलने लगी । मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोगों को चोटें आयीं । इस बीच दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई । गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मठियां निवासी सुरेश सिंह यादव विवादित भूमि में धान की रोपनी के लिए ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे । इस बीच उसी गांव के घुरहु सिंह यादव ने खेत जुताई से मना किया । खेत की जुताई करने और रोकने की आशंका को लेकर दोनों पक्षों के लोगों द्वारा बल प्रयोग के लिए बाहरी लोगों को बुला रखा था । एक पक्ष भूमि जुताई करने तथा दूसरा पक्ष जुताई रोकने पर आमदा थे । मामला बिगड़ते देख गोलियां चलने लगी । मामले की गंभीरता को देखते हुए चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया । मजदूर किसी तरह जान बचाकर भाग निकले । एक दर्जन चक्र चली इस गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने किस सूचना नहीं है । प्रभारी थानाध्यक्ष ज्ञानदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों द्वारा आवेदन पत्र लिखा जा रहा है जिसके आलोक में एफआईआर दर्ज की जाएगी । इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया । जिससे पूछताछ की जा रही है ।



