प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
131 सुरक्षित विधानसभा चुनाव को लेकर कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में 284 मतदान केंद्र में 1136 मतदान कर्मी लगाए गए हैं।तो वहीं प्रतीक मतदान केंद्र पर सशस्त्र पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे।वहीं गुरुवार को 284 मतदान केदो पर 231325 मतदाता वोट गिराएंगे।कल्याणपुर क्षेत्र से चुनावी मैदान में है। सुबह 7:00 से शाम के 6:00 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर कल्याणपुर को सेक्टर जोनल व सुपर जोनल अधिकारी की नियुक्ति गई है!जो क्षेत्र में विभिन्न मतदान केदो का भ्रमण करेंगे!वहीं उन्होंने आगे बताया कि शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव को प्रशासन अलर्ट है।



