कारगहर रोहतास/Etv News 24 /संवाददाता मैनुद्दीन
गांधी जयंती के शुभ अवसर पर करगहर थाना परिसर में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। थाना प्रभारी रामचंद्र चौपाल ने फीता काटकर चाइल्ड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी रामचंद्र चौपाल ने कहा कि चाइल्ड हेल्प डेस्क का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा किसी भी प्रकार की समस्या, हिंसा, शोषण या संकट की स्थिति में उन्हें तत्काल सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है।
थाना प्रभारी ने सेंटर डायरेक्ट की कवच परियोजना की टीम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए टीम द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के आपसी समन्वय से बच्चों को बेहतर सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।

इस अवसर पर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी प्रिया कुमारी ने कहा कि चाइल्ड हेल्प डेस्क बच्चों के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद स्थान के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उन्हें आवश्यक सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चाइल्ड हेल्प डेस्क के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को पुलिस की सहायता के साथ-साथ संबंधित विभागों और संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों सहित सेंटर डायरेक्ट की कवच परियोजना की टीम एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। चाइल्ड हेल्प डेस्क के शुभारंभ से बच्चों की सुरक्षा और सहायता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई।




