प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड में न्यायालय के आदेश पर अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबीर चक टोला श्याम किशोर यादव के पुत्र विजय कुमार यादव व थाना सोनकी के चंद्रभूषण यादव के पुत्र झगरू यादव, के घर पुलिस बल के साथ जाकर इश्तिहार चिपकाए। इस संबंध में श्री झा ने बताया कि थाना कांड 473 /22 के आरोपी थे। लंबे अरसे से फरार को लेकर कोर्ट ने इश्तिहार का आदेश दिया। वहीं दूसरी ओर घनश्यामपुर गांव के हरिश्चंद्र झा के पुत्र चंदन झा उर्फ प्रेम कुमार झा लंबे अरसे से इसी केश में फरार चल रहे थे । उनके घर पर भी इश्तिहार चिपकाए गया। जानकारी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि यह सभी हत्या आरोपी हैं।



