प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंद पुर खजूरी पंचायत के हसनपुर कीरथ गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर नव निर्मित एक्सप्रेस वे में होम पाइप ले जाते हुए एक ट्रॉली सहित ट्रैक्टर से चालक गिरकर जख्मी हो गया। अन्य साथियों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराई गई। अस्पताल के चिकित्सक ने जख्मी की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के समूआ गांव के संजय सिंह के 19 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार सिंह के रूप में हुई । इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि जख्मी का इलाज सीएचसी में जारी है।



