कनीये अभियंता ने दी थाना अध्यक्ष को दिया आवेदन
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड विद्युत आपूर्ति पर शाखा कल्याणपुर के कनीय अभियंता कुणाल कुमार ने थाना अध्यक्ष कल्याणपुर को आवेदन देते हुए कहा है कि विभागीय उच्च पदाधिकारी के निर्देश पर गांव घर से लेकर चौक चौराहा तक के विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया की वसूली करें अन्यथा 10000 से अधिक बाके वालों का विद्युत बिच्छेदन करें। इसी आदेश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र में वसूली का कार्य जारी था शुक्रवार को पदाधिकारी सहित विद्युत कर्मी की टीम गोपालपुर गांव में पहुंची। कल्याणपुर पर शाखा की मीटर रीडर मोनू कुमार के साथ गांव के बैद्यनाथ माता के पुत्र ललित महतो अन्य दो साथियों के साथ विद्युत विभाग के वसूले गए 22000 छीन कर भागते हुए धमकी दी की जान से मार देंगे। जिससे मीटर रीडर गंभीर जख्मी हो गया। सामुदायिक अस्पताल में इलाज कराया गया। अभियंता ने प्राथमिक की दर्ज के आलोक में थाना अध्यक्ष से सरकारी कार्य में बड़ा मारपीट को लेकर प्राथमिक की दर्ज करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अग्रसर कार्रवाई जारी है।



