प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गांव घरों में छठ व्रत को लेकर व्रतीयो ने नेम निष्ठा से नये मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से प्रसाद बनाया।ध्रुव गामा गांव के 06 पट्टी में व्रती विकास कुमार सिंह की पत्नी ब्यूटी कुमारी नौ पट्टी में मुकेश कुमार सिंह की पत्नी रीता देवी मिल्की गांव में दीनदयाल झा की पत्नी मंजू कुमारी अंजना गांव में प्रेम शिला शर्मा शीला कुमारी गुंजों राय की पत्नी सुलोचना देवी सुदामा देवी बरहेता, लदौरा मघुरापुर टारा मुखिया राधा देवी सोरमार पंचायत समिति सदस्य कल्पना कुमारी बसंतपुर रमणी पंचायत समिति सदस्य अनुराधा कुमारी सैदपुर मुखिया मंटू देवी मालीनगर प्रतिभा देवी मंजू देवी प्रियंका देवी आदि ने खरना का प्रसाद गुड़ का खीर, रोटी स्नान ध्यान सिंदूर लगाकर बनाया। अधिकतर जगह घर के आगे गड्ढा खोदकर घाट बनाई जा रही है।नदी के किनारे रहने वाले नवयुवकों द्वारा छठ घाट तैयार किया जा रहा है।कहीं-कहीं तालाबों की सफाई कर घाट का निर्माण किया जा रहा है।वहीं दूसरी और अंचल पदाधिकारी शशि रंजन थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने अपने-अपने पोषक क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण करते हुए लोगों को सलाह दी कि उसकी सफाई कराई जाए।



