प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर के बिशनपुर मोड पर वार्ड संख्या 14 में महिनो से नलजल का पानी बिना रुकावट के बह रहा है। जानकारी हो कि मुख्य सड़क के बगल में यह पीने योग्य पानी महीनों से बर्बाद हो रहा है। लेकिन इस ओर किसी भी प्राधिकारी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं आ रहा। जहां एक तरफ विभाग और जनप्रतिनिधि नल जल की व्यवस्था को दुरुस्त होने का दबा करते हैं। यह तस्वीर सभी की पोल खोलती है। माले प्रखंड सचिव अमित राय ने, पंचायत के विभिन्न वार्ड में बर्बाद हो रहे पानी को रोकने, नल जल की टंकी पाइप की सफाई करने, सहित पानी की हो रही बर्बादी को बचाने की व्यवस्था करने की मांग की है।



