प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
रालोजपा जिला कार्यालय पर रामबाबू चौक, समस्तीपुर में जिला कार्यकर्ता बैठक आहूत किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व सांसद आदरणीय प्रिंस राज पासवान को हर हाल में समस्तीपुर से चुनाव लड़ने को लेकर फैसला लिया गया।रालोजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी ने बताया कि संगठन को सदस्यता अभियान चलाकर मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा पार्टी समस्तीपुर जिला में 5 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी । मौके पर जिला अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, दलित सेना जिला अध्यक्ष राजा पासवान, प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज रवि शंकर सिंह, चंद्रशेखर राय,नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्र, मनोज कुमार, दलित सेना मीडिया प्रभारी राजीव चौपाल,सोनी सिंह, विनोद सिंह, मोहम्मद सद्दाम,मंजय पासवान, दिनेश पासवान, अरविंद पासवान, रवि कुमार झा, बिट्टू झा, पंकज राम,सुरज दास,सोनू राय, आदित्य सिंह सहित कई कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।



