करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव में मंगलवार की देर रात एक भटके 70 वर्षीय बुजुर्ग को चोर समझ ग्रामीणों ने पीट पीट कर जख्मी कर दिया । जिसे पुलिस ने बुधवार की सुबह सीएचसी में भर्ती कराया । जहां उसका इलाज चल रहा है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग सुदर्शन तांती रात में शौच करने निकले लेकिन रास्ता भटक जाने की वजह से वे देर रात गोखुलपुर गांव में पहुंच गए । जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और चोर कह कर पिटाई करने लगे । मारपीट की इस घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया । ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ तुषार कुमार ने बताया कि बुजुर्ग के सिर और छाती में चोटें आई है । जिसका इलाज चल रहा है ।



