तिलौथू रोहतास/Etv News 24
तिलौथू प्रखंड स्थित *जीवन उत्सव पब्लिक स्कूल, चन्दनपुरा, तिलौथू, रोहतास* के प्रांगण में दिनांक 07 मई 2026 को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं के लिए *निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर* का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम विद्यालय के *मार्गदर्शक जंगलेश प्रसाद चौरसिया जी के निर्देशानुसार नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, जमुहार, सासाराम के प्राचार्य के आग्रह से प्राप्त महाविद्यालय जमुहार के द्वारा अनुमति पत्र सं. NMCH/MS/26/556 के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की गई। शिविर में संस्थान के 7 विशेषज्ञ चिकित्सक एवं 10 पैरामेडिकल सहयोगी उपस्थित रहे।शिविर में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक सफदर अली, मृत्युंजय, राहुल , अभय पाल, सूरज शर्मा, भारत भूषण एवं शिक्षिकाएं डिंपल कुमारी,आरती, खुशनुमा परवीन, सबीना, निभा, इलिमा नूर, अर्पिता तथा सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।यह विद्यालय का *वार्षिक कार्यक्रम* है। प्रत्येक वर्ष सभी छात्र-छात्राओं एवं कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, जिससे सभी को लाभ मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के निदेशक श्री मिथिलेश विश्वकर्मा एवं समस्त शिक्षक-कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। शिविर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।



