तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू प्रखंड अंतर्गत तूतला भवानी स्थित कैमूर पहाड़ी की तलहटी में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 295 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से चार कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तूतला भवानी के समीप कैमूर पहाड़ी की तलहटी में कुछ लोग बड़े पैमाने पर अवैध देसी शराब का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 295 लीटर देसी शराब बरामद की तथा मौके से गनौरी रजवार , पोथी रजवार, सरोज, रजवार, नागेंद्र राजवार,चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।पड़रिया गांव से 29.5 लीटर बीयर बरामद, आरोपी फरारमीडिया दर्शन/अमझोर तिलौथू प्रखंड अंतर्गत आमझोर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 29.5 लीटर बीयर बरामद की है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले नामजद आरोपी मौके से फरार हो गया।आमझोर थाना अध्यक्ष ने बताया कि रविवार देर शाम मिली गुप्त सूचना के आधार पर पड़रिया गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 29.5 लीटर बीयर बरामद की। इस मामले में पड़रिया गांव निवासी सुजीत कुमार, पिता विजय सिंह, को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में आमझोर थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



