मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति व्यक्त की संवेदना
गोरखपुर उत्तर प्रदेश /Etv News 24/ संवाददाता वागीश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया।
सांसद रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन बेहद दुखद है। मां का साया उठ जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने शोकाकुल मुख्यमंत्री के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
रवि किशन ने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।




