मां का निधन अपूरणीय क्षति, दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हूं : केशव प्रसाद मौर्य
सावित्री देवी के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में भी जताई जा रही संवेदनाएं
लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv News 24/ संवाददाता वागीश
राजधानी लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि माता का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। उनके निधन से परिवार को जो पीड़ा हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन की खबर सामने आने के बाद प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।




