अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले 18.84 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी, महिला मतदाताओं की संख्या 6.20 करोड़ के पार
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
राजधानी लखनऊ उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के बाद मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणावा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में पिछली अंतिम मतदाता सूची की तुलना में 18 लाख 84 हजार 113 मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 हो गई है।
जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार, प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 दर्ज की गई है। वहीं, तीसरे लिंग के 4,042 मतदाता भी सूची में शामिल हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश की मतदाता सूची में पुरुषों के साथ महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी है। एसआईआर के बाद जारी ड्राफ्ट सूची को आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब मतदाता सूची में दर्ज नामों और विवरणों का सत्यापन कर मतदाता अपनी जानकारी की जांच कर सकेंगे। किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूटने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी।
ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रमुख आंकड़े
कुल मतदाता : 13,58,68,905
पुरुष मतदाता : 7,38,58,510
महिला मतदाता : 6,20,06,353
तीसरे लिंग के मतदाता : 4,042
मतदाताओं में कुल बढ़ोतरी : 18,84,113




