न्यूज डेस्क Etv News 24 /उत्तर प्रदेश
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्वयसेवकों ने मोर्चा संभाल लिया है ।
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 16000 स्वयंसेवक मेला क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और रास्तों पर तैनात रहकर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को रास्ता बताएंगे और ट्रैफिक को नियंत्रित करने में पुलिस की मदद भी करेंगे।



