कैमूर/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के डंडोरी गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक शुक्रवार को शौच के लिए तालाब के किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के पानी में जा गिरा। जिससे डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के डंडोरी गांव निवासी रामाकांत सिंह के 27 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।



