सुलतानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/ संवाददाता वागीश कुमार
अखंडनगर थानाक्षेत्र के सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां को गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ हैं थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर 2026 को सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी घायल को सीएचसी अखंडनगर के बाद जिला अस्पताल और फिर बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था थानाध्यक्ष के अनुसार उनकी हालत सामान्य हैं परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से दबोच लिया पुलिस के अनुसार पूछताछ में ग्राम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई हैं बरामद असलहे के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हैं गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।




