खराब मौसम से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, विभाग की टीमें बहाली में जुटीं
खजनी, गोरखपुर। चक्रवाती तूफान अर्नव के कारण तेज हवा और लगातार बारिश से खजनी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है।
कई जगहों पर बिजली के पोल और तार टूटकर गिर गए हैं, वहीं हरनही पावर हाउस के फीडर में तकनीकी खराबी आ गई है।
जानकारी के अनुसार रास्तों में जलभराव और पेड़ गिरने के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है। इसके बावजूद खराब मौसम में भी विद्युत विभाग की टीमें लगातार मौके पर डटी हैं और ब्रेकडाउन को ठीक करने का प्रयास कर रही हैं।
खजनी के अवर अभियंता (JE) ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर फॉल्ट ठीक कर सप्लाई बहाल की जा रही है। उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।




