करगहर रोहतास/Etv News 24
स्थानीय बाजार में मंगलवार को दुकान से खरीदारी कर मोबाइल पर फर्जी मैसेज दिखाकर सामान लेकर भाग रहे उच्चकों ने दुकानदार को पीट-पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया । जिसे पीएचसी में भर्ती किया गया ।प्रभारी थानाध्यक्ष ज्ञानदीप कुमार ने बताया कि करगहर निवासी दुकानदार अल्ताफ अंसारी के दुकान में खरीदारी के लिए कुछ लोग पहुंचे । पैकिंग के बाद मोबाइल पर मैसेज दिखाकर सामान लेकर चले गए । जब दुकानदार को यह पता चला कि उसके खाता में राशि ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है तो वह उनका पीछा करने लगा । कुछ ही दूर बाद उन्हें पकड़ लिया और सामग्री की कीमत देने को कहा । इस पर बाइक पर सवार पांच उच्चकों ने दुकानदार को बुरी तरह पिटाई की । इस संबंध में दुकानदार द्वारा उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई । जिसके आलोक में पुलिस ने पटवाडीह निवासी शिवनाथ पासवान का पुत्र गुड्डू पासवान को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उचक्के को प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। इसमें शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है ।



