प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
125 यूनिट फ्री बिजली को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न पंचायत में 12 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीये अभियंता कुणाल कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत भवन सिमरिया भिंडी पंचायत वासुदेवपुर पंचायत भवन पर विद्युत उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घरेलू विद्युत को मिली 125 यूनिट फ्री बिजली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी इसका लाभ उपभोक्ता समय पर आकर लेंगे। आगे उन्होंने बताया कि 11:00 बजे दिन में बिरसिंहपुर सिमरिया भिंडी वासुदेवपुर पंचायत भवनों पर कार्यक्रम विद्युत विभाग के द्वारा आयोजित की जाएगी।



