तिलौथू/रोहतास/न्यूज डेस्क Etv News 24
गुरुकुल इंग्लिश स्कूल, बौलिया जागोडीह, रामडीहरा, तिलौथू का भव्य 10वां वार्षिकोत्सव समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रम संसाधन एवं योजना मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार व संस्कृति का समावेश बच्चों के जीवन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब विद्यार्थी अपने गुरुजनों का अनुकरण करते हैं और अपने आचरण में श्रेष्ठ मूल्यों को आत्मसात करते हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है।अतिथियों का स्वागत विद्यालय के डायरेक्टर दीपक कुमार सिंह एवं प्रिंसिपल सुनीता सिंह ने की। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बिखेरा समांवार्षिकोत्सव में छात्रों ने एक से बढ़कर एक गीत, संगीत, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालय के नन्हे कलाकारों ने देशभक्ति गीतों, लोकनृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से समारोह को जीवंत बना दिया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के सचिव गोविंद नारायण सिंह एवं राधा शांता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाते हुए सर्वांगीण विकास पर बल देना चाहिए। साथ ही, राष्ट्र प्रेम व सहयोग की भावना बच्चों में विकसित करना आवश्यक है।गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिसमारोह में शैलेन्द्र ओझा, सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार सत्यानंद कुमार, पंचायत के मुखिया विनोद चंद्रवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता छोटी ओझा, शशि भूषण प्रसाद, सुशील चंद्रवंशी, आनंद द्विवेदी, आनंद सिंह, अजय कुशवाहा एवं रुद्र प्रताप सिंह बादल की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने कुशलतापूर्वक किया।



