प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने एक नशेड़ी को गांव में उत्पाद मचाते हुए गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच करते हुए थाने में सनहा दर्ज की गई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सोरमार गांव से सूचना मिलते ही दलबल के साथ पहुंचा।नशेड़ी की पहचान गांव के ही केदार सहनी के पुत्र अरुण सहनी के रूप में की गई है।उत्पाद न्यायालय में भेजा गया है।



